लकवा की आशंका पर वृद्धा को मिट्टी तेल पिलाने से मौत...
राजनांदगांव। लकवा की आशंका पर वृद्धा को मिट्टी तेल पिलाने से उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह मिट्टी तेल आने के बाद कोतवाली पुलिस ने वृद्धा के पति पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लखोली के राजीव नगर में रहने वाली 70 वर्षीय खेदी बाई को 29 नवंबर को लकवा की शिकायत सामने आई। इसे देखते हुए उनके पति मेतरु राम (75) ने जान बचाने के लिए उसे एक कप मिट्टी तेल पिला दिया।
इससे खेदी बाई की हालत और बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। इलाज के दौरान खेदी बाई की मौत हो गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध दर्ज किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें