ट्रक की टक्कर लगने से कार में लगी आग, कार सवार की मौत - CG Sandesh

ट्रक की टक्कर लगने से कार में लगी आग, कार सवार की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रविवार देर रात को ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना चोरहटा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि कार में जला हुआ शव मिला है और फोरेंसिक जांच से पता चलेगा कि वाहन में कितने लोग यात्रा कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि संभवत: ट्रक में लदे ट्रांसफार्मर में तेल के कारण आग लगी। उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें