अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटकता मिला मरीज का शव - CG Sandesh

अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटकता मिला मरीज का शव

उत्तर कोलकाता के राजकीय आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शौचालय में सोमवार सुबह 55 वर्षीय एक मरीज का शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा निवासी रामचंद्र मंडल को 30 नवंबर को तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक अन्य मरीज ने सुबह करीब सात बजे शौचालय में उसके शव को छत से लटका देखा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें अस्पताल के अधिकारियों से पता चला है कि मंडल वहां भर्ती होने के समय से ही अवसाद में था। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।”

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें