तीन पुलिसकर्मियों की आतंकवादी हमले में  मौत... - CG Sandesh

तीन पुलिसकर्मियों की आतंकवादी हमले में मौत...

पाकिस्तान / के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के नौशेरा जिले में हुए आतंकवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।  रिपोर्ट के मुताबिक जिले के अकोरा खट्टक इलाके में शनिवार को एक पुलिस वैन पर आतंकवादियों ने हमला किया और तीन पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बचावकर्मियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मृतकों में एक हेड कांस्टेबल और एक ड्राइवर भी शामिल है।


प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार के साथ संघर्ष विराम को वापस लेने के बाद पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में, विशेष रूप से केपी प्रांत में आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें