मिट्टी तेल छिड़क कर रिटायर्ड TI की पत्नी ने खुद को लगाई आग..... - CG Sandesh

मिट्टी तेल छिड़क कर रिटायर्ड TI की पत्नी ने खुद को लगाई आग...हालत गंभीर

दुर्ग।  जिले में रिटायर्ड टीआई की पत्नी ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलसे हालत में उसे सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोरसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एमआईजी 1/299 का है। यहां रिटायर्ड टीआई सुरेंद्र उइके अपनी 59 वर्षीय पत्नी खिमरन उइके और बच्चों के साथ रहते हैं। घटना एक नवंबर रात की है। शुरूवाती पूछताछ में पता चला कि महिला रात 11.30 बजे के करीब घर में टीवी देख रही थी। टीवी में किसी के द्वारा जल जाने का सीन आया। इससे महिला इतने आवेश में आ गई कि घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली।


पुलिस ने महिला का बयान लेने के लिए तहसीलदार को भी बुलाया था, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने से बयान नहीं हो पाया है। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी खुद मामले में बयान लेने शनिवार को महिला के घर गए। इसके बाद सेक्टर 9 में महिला का बयान लेने की कोशिश की जाएगी।

एक तरफ जहां महिला और घर के लोगों ने खुद से आग लगाने की जानकारी दी, तो वहीं महिला का पति सुरेंद्र उइके कुछ और ही बयान दे रहा है। उसका कहना है कि रात के समय महिला घर के रद्दी कागज को जला रही थी। अचानक वो आग की चपेट में आ गई और जल गई। दो अलग-अलग बयान होने से पुलिस जांच को दूसरे एंगल से भी ले रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय घर में बच्चे भी थे। महिला या बच्चों के बयान के बाद ही बता चल पाएगा कि आखिर घटना कैसे घटी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें