किशोरी की गमछे से गला घोंटकर हत्या, जाने क्या है मामला  - CG Sandesh

किशोरी की गमछे से गला घोंटकर हत्या, जाने क्या है मामला

राजनांदगांव। मोहला थाना क्षेत्र के तेलीटोला में नाबालिग किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले का खुलासा आज करेगी। जानकारी मुताबिक तेलीटोला में रहने वाली नाबालिग बुधवार से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी परिजनों ने मोहला थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार को गांव से ही कुछ दूरी पर खेत में किशोरी का शव देखा गया।

किशोरी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं शव को धान काटने के बाद बचे पैरे से ढंक दिया गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा, जिसकी पहचान तेलीटोला से गुमशुदा हुई किशोरी के रूप में हुई। मोहला पुलिस ने तत्काल पतासाजी शुरू की। मोबाइल लोकेशन और दूसरी जानकारियों के बाद पुलिस ने बालोद जिले के मनचुआ में रहने वाले महेंद्र कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें