भंवरपुर हायर सेकेंडरी भवन को इस सत्र में प्रारंभ करने की संभावना
सरायपाली:- भंवरपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य अधूरा होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पुराने भवन में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है। वहीं बरामदा में भी बैठाकर क्लॉस ली जा रही है.
अधूरे भवन को लेकर सरायपाली विधायक रामलाल चौहान के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, महामंत्री गुलाब किशोर स्वर्णकार, भाजयुमो जिला शोसल मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल, करुणाकर उपाध्याय आदि ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर इसे जल्द ही पूर्ण करने की मांग किए थे.
भंवरपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. भवन की कमी को देखते ग्रामीणों की मांग एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयास पश्चात 14 कमरों वाला अतिरिक्त भवन 2013 में शासन द्वारा 49.65 लाख रुपए की लागत स्वीकृत हुआ था. इस भवन को 15 जून 2014 में हैंडओवर किया जाना था. मगर ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज भी भवन का निर्माण अधुरा है.
उक्त भवन को पूर्ण कर रंग रोधन का कार्य किया जा चुका है नया सत्र में जल्द ही भवन को हैंडओवर कर विधार्थियो के लिए खोल दिया जाएगा. यह भवन दो मंजिलों का होगा जिसमे प्रथम तल एवं दुतिय तल में 7 कमरे बने हैं। जिससे आने वाले सत्र में इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा.