रूर्बन क्लस्टर मिशन के तहत चयनित गांव मेढापाली के मुख्य मार्... - CG Sandesh

रूर्बन क्लस्टर मिशन के तहत चयनित गांव मेढापाली के मुख्य मार्ग में बह रहा पानी

सरायपाली:- रूर्बन क्लस्टम मिशन के तहत भंवरपुर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मेढापाली को चयनित किया गया है. जहां गाँव के सड़के बदहाल है, ग्राम में पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया गया, सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से मुख्य सड़क के हालत जर्जर हो चुके है,  इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए है। साथ ही पानी निकासी के लिए नाली नही होने के कारण गंदगी मुख्य मार्ग पर फैली हुई है.

गांव में सालो से नल जल योजना संचालित नहीं है. गर्मी के मौसम आते ही हैंडपंप व तालाब सुख जाते है जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या को लेकर जूझना पड़ता है.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है और शासन द्वारा नल जल योजना भी नहीं करवाया गया है. रुर्बन क्लस्टर मिशन के तहत सिर्फ स्ट्रीट लाइट लगाया गया है. गांव में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी नहीं हो पा रहा है जिससे कचरा भी रोड के किनारे पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

रूर्बन मिशन के तहत गांव को स्मार्ट गांव के तहत बदलना है. लेकिन शासन की योजनाएं ग्रामीण स्तर पर धरी की धरी रह जा रही है बताया गया कि हैंडपंप में पानी नहीं आ रहा है इसलिए एक किसान के बोर से गांव वालों को पानी मिल रहा है. तब जाकर उन्हें खाने पीने के लिए पानी मिल रहा है. नहाने के लिए तालाब के पानी में ही निकासी हो रही है गांव में अक्सर लाइट भी चली जाती है जिससे पानी के लिए अधिक समय का इंतजार करना पड़ता है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें