सरायपाली:- बिना हेलमेट पहने कार्य कर रहे मजदूर - CG Sandesh

सरायपाली:- बिना हेलमेट पहने कार्य कर रहे मजदूर

सरायपाली:- राज्य सरकार द्वारा सराईपाली में करोड़ो की लागत से हाउसिंग बोर्ड कालोनी का निर्माण करवाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह कालोनी शासकीय कर्मचारियों के लिए बनाया जा रहा है.

लेकिन जिन मजदूरों द्वारा यह शासकीय कार्य करवाया जा रहा है वहां मजदूर 3 मंजिल ऊपर बिल्डिंग पर कार्य कर रहे है. सुरक्षा के दृष्टि को देखते हुए किसी भी मजदूरों द्वारा हेलमेट नही लगाया गया है.

वर्तमान में निर्माणधीन कॉलोनी में 50 से भी अधिक महिला एवं पुरुष कार्य कर रहे हैं लेकिन एक भी मजदूर या इंजीनियर को हेलमेट लगाते हुए आपको दिखाई नहीं देंगे. जबकि दिन-रात मजदूरों एवं इंजीनियरों द्वारा पूरी मशक्कत के साथ कार्य किया जा रहा है.

इंजीनियर और मजदूर बिल्डिंग के ऊपर में चढ़ कर बिना किसी सुरक्षा के सामान को ऊपर ले जा रहे हैं और उनका उपयोग भी कर रहे हैं. लेकिन हेलमेट नही लगाने से इनकी जान को खतरा बना हुआ है.

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें