बसना - लाखनपाली के लिए सड़क निर्माण का कार्य जल्द होगा पूर्ण
बसना:- बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रा टार के आश्रित ग्राम लाखनपाली पहुँच मार्ग को लोक निर्माण विभाग द्वारा उन्न्यन का कार्य करवाया जा रहा है. सड़क की कुल लंबाई 4.80 किलो मीटर होगा.जिसकी निविदा राशि 541.64 लाख रुपये है.
ज्ञात हो कि रूपकुमारी चौधरी के ग्राम हर्राटार का ये आश्रित ग्राम है लाखनपाली के लोगों को बहुत लंबे समय से कच्ची सड़क में चलना पड़ता था. यहां की जमीन बरसात में दलदल का रुप ले लेती थी जिससे आने जाने वालों लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब लोगों की मुसीबत खत्म होने का समय आ गया है. लगभग 10 माह के भीतर इस मार्ग का कार्य पूर्ण कर लोगो के आवागमन के लिए लोगो को हैण्ड ओभर कर दिया जाएगा
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें