सरायपाली : ट्रेक्टर की ठोकर से टाटा शोरूम के कर्मचारी का पैर... - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रेक्टर की ठोकर से टाटा शोरूम के कर्मचारी का पैर टुटा

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राटार के पास सड़क दुर्घटना में टाटा शोरूम के कर्मचारी का पैर टूटने से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवम्बर को ऋषभ साहू मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ 9762 से शोरूम के काम से भंवरपुर गया था. और रात के लगभग 8:30 बजे वापस गांव बैंगनडीह लौट रहा था तभी लुकापारा से NH 53 पहुंच रोड तेलीडीपा हर्राटार के पास सामने की ओर से अज्ञात ट्रेक्टर के चालक ने अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ऋषभ साहू के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे ऋषभ साहू के दाहिने पैर में चोट आकर घुटने की हड्डी टुट गयी. जिसे ईलाज के लिये रायपुर में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें