ब्रम्हानंद नेताम के लिए मांगा वोट , बृजमोहन और BJP प्रदेश अध्यक्ष के साथ रोड शो
भानुप्रतापपुर। उपचुनाव के रण में जीत की हुंकार भरते हुए बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई साथ ही जनसभा का आयोजन किया। इस रैली में उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, अरुण साव, शिवरतन शर्मा , प्रेम प्रकाश पांडेय ने प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के साथ जनसंपर्क रैली में मौजूद रहे। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
इस रैली में कार्यकर्ताओं ने ‘जीतेगा भाई जीतेगा ब्रम्हा भैया जीतेगा’ के नारे जीत की हुंकार भरी। तो वहीं “आग लगी है आग, भाग भूपेश भाग” जैसे नारों से भूपेश बघेल की सरकार को ललकारते और चुनौती देते नजर आए।
भानुप्रतापपुर के मुख्य बाजार से गुजरती हुई इस रैली को बीजेपी के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के साथ साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी उपस्थित जनता को संबोधित किया। सभी नेताओं ने जनता से ब्रम्हानंद नेताम को जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान सड़कों, चौक-चौराहों पर जिस तरह से आम जनता उत्साह और उत्सुकता के साथ स्वागत में खड़ी नजर आई, उससे साफ जाहिर होता है कि पूरा माहौल बीजेपी के पक्ष में है।