तेजी से बढ़ रहा डायरिया का प्रकोप, 9 मरीज मिले, स्वास्थ्य वि... - CG Sandesh

तेजी से बढ़ रहा डायरिया का प्रकोप, 9 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को लेकर अलर्ट

दुर्ग। भिलाई शहर के वृन्दानगर, जे.पी.नगर, शारदापारा और न्यू संतोषीपारा केम्प क्षेत्र के आसपास डायरिया (उल्टी,दस्त) फैल गया है। कल जिला चिकित्सालय दुर्ग से स्टूल सैम्पल( sample) संकलित कर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर जॉंच हेतु भेजा गया।



संक्रमित क्षेत्र की निगरानी के लिये शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, भिलाई, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, ए.एन.एम. और मितानिनों द्वारा 1325 घरों का सघन सर्वे किया गया। क्षेत्र में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों को 375 ओ.आर.एस., 56 जिंक टेबलेट ( tablet)एवं 220 क्लोरिन टेबलेट वितरित किया गया एवं स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी।

वर्तमान में स्थिति नियंत्रण( control)

संक्रमित क्षेत्र में पर्याप्त दवाईयों का भंडारण किया गया एवं गंभीर मरीजों को हायर सेन्टर रिफर करने हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी। आज दिनांक 30 नवंबर को जिले में 08 शासकीय एवं 01 निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 09 डायरिया के प्रकरण मिले है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें