धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 382 बोरी धान जप्त - CG Sandesh

धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 382 बोरी धान जप्त

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही / अवैध रूप धान का भंडाराण करने की सूचना पर मरवाही विकासखंड के ग्राम सिवनी निवासी शंकर गुप्ता के गोदाम से आज 382 बोरी धान जप्त किया गया। जप्ती की कार्रवाई राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अनुचित लाभ उठाने वाले बिचौलियों-कोचियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही धान की अवैध भंडारण की सूचना पर संयुक्त जांच दल द्वारा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर जप्ती आदि की कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें