फार्महाउस में फंदे से लटका मिला मैनेजर का शव - CG Sandesh

फार्महाउस में फंदे से लटका मिला मैनेजर का शव

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के माल के अटारी व सुरतीखेड़ा गांव के बीच स्थित आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य के फार्म हाउस में मैनेजर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं।


अटारी व सुरतीखेड़ा गांव के बीच आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य का फार्म हाउस है। इसमें उन्होंने प्रबंधक के तौर पर अटारी के विजय कुमार मौर्य(30) को रखा था। मंगलवार को ग्रामीणों ने विजय का शव फार्म हाउस स्थित आम की बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता देखा। मामले की सूचना मिलने पर माल पुलिस के साथ ही एसीपी मलिहाबाद अनिंद्य विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। इधर, आईपीएस बीके मौर्य भी फार्म हाउस पहुंचे और मृतक के घरवालों को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें