सरायपाली : कार चालक ने बाइक को मारी ठोकर एक गंभीर, रायपुर रि... - CG Sandesh

सरायपाली : कार चालक ने बाइक को मारी ठोकर एक गंभीर, रायपुर रिफर

सरायपाली थाना अंतर्गत NH 53 हर्राटार के पास तेज रफ़्तार आल्टो कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, जिससे प्रार्थी के पिताजी को गंभीर चोंटे आयी है. पार्थी ने अपनी शिकायत पुलिस से की है.
पार्थी कैलाश नायक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह ग्राम हर्राटार थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी है। 23 अक्टूबर 2022 को वह अपने वाहन क्रमांक सीजी 06 जीई 8671 में अपने पिता श्याम कुमार नायक निवासी ग्राम हर्राटार को अपने मोटर सायकल में पीछे बिठाकर बसना से अपने गांव जा रहे थे.
तभी उसके गांव के पीछे की ओर से आ रही एक नीले रंग की आल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एम.ए 1278 के चालक अमोस एक्का पिता कार्रेलिउस निवासी एल.आई.जी- 1/338 सेक्टर-2 डी0डी0 यू नगर रायपुर जिला रायपुर छ.ग. के द्वारा अपने वाहन को अत्यधिक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कैलाश नायक के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया।

जिससे उसके पिता का दाया पैर घुटने के नीचे से टुट गया, उक्त घटना को मौके पर उपस्थित अन्य लोग भी देखे है। उक्त घटना के पश्चात उसके पिता को उसी वाहन से ही ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये। उसके बाद उक्त वाहन को लेकर वाहन चालक अमोस एक्का चला गया। पार्थी के पिता की आई चोट गंभीर होने के कारण डाक्टरों के द्वारा उन्हें रायपुर रिफर किया गया था, उसके पश्चात उसके पिता जी का ईलाज शंकरा हास्पीटल रायपुर में हुआ है।
उक्त घटना अमोस एक्का के द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उन लोगो को ठोकर मार दिये जाने के कारण घटित हुआ है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें