सरायपाली ब्लॉक के खम्हार पाली बैरियर के पास खुलेआम घूर रहा है भालू
सरायपाली:- पानी की तलाश में वन्य पशु भालू भटकते हुए शहर की ओर आ रहे हैं. यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी तेंदुआ भालू और एक हिरण पानी की तलाश करते हुए ग्रामीण अंचलों में भटककर पहुंच रहे हैं. कुछ दिन पहले एक हिरण पानी की तलाश करते हुए अपनी जान भी गवा चुके हैं कल भी सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत अमरकोट में भालू पानी की तलाश में एक कुएं में गिर गया था जिसको बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के द्वारा निकाला गया था और इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि एक भालू खुलेआम खम्हार पाली बैरियर के पास देखे जाने की सूचना मिल रही है
जंगलों में कटाई चल रही है और पानी की कमी के कारण जंगलों से भटकते हुए वन्य पशु ग्रामीण अंचलों एवं शहरों की ओर रुख कर रहे हैं कल जहां पर अमरकोट में भालू गिरा था उसे 4:00 बजे हमारे द्वारा निकाल लिया गया है बारनावापारा और उड़ीसा की ओर से जंगलों से वन्य पशु भटक कर शहर एवं ग्रामीणों की ओर रुख कर रहे हैं अभी जो खमारपानी बैरियर के पास भालू खुलेआम घूम रहा है उस पर हम नजर बनाये हुए है.
-आरओ सीमा मैडम, वन विभाग, सरायपाली
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें