पुराने धान को बेचने लाया था किसान, किया गया वापस, किराना दुक... - CG Sandesh

पुराने धान को बेचने लाया था किसान, किया गया वापस, किराना दुकान से 100 बोरी अवैध भंडारित धान जप्त

जिले में अब तक 1,709 कृषकों से 65,563 क्विंटल धान की हुई खरीदी
कलेक्टर के निर्देश पर उठाव में आ रही तेजी, 11,130 क्विंटल धान का हुआ उठाव


कोरिया  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से संचालित है। जिले के 20 उपार्जन केन्द्रों में 29 नवम्बर तक 1,709 किसानों द्वारा 65,563.20 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों से उपार्जित किए गए धान का उठाव भी जारी है। जिले में अब तक 11,130 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं।


पोड़ी में 6 बोरी पुराने धान को किया वापस, किराना दुकान से 100 बोरी अवैध भण्डारित धान जप्त
कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर समितियों में अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान की जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है। जांच हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा अमानक धान पर भी कार्रवाई की जा रही है। गत सोमवार को धान खरीदी केंद्र पोड़ी में जांच के दौरान एक किसान द्वारा 6 बोरी पुराना धान विक्रय हेतु लाया गया था, जिसे वापस करवाया गया।

इसी प्रकार जिले में प्रशासनिक टीम के द्वारा अवैध धान हेतु जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार को तहसीलदार बैकुण्ठपुर मनहरण सिंह राठिया के नेतृत्व में टीम द्वारा तहसील अंतर्गत किराना दुकानों की जांच की गई थी जिसमें ग्राम आमापारा में जांच के दौरान सुनील कुमार राजवाड़े के किराना दुकान से 100 बोरी अवैध धान भंडारण पाया गया, जिसे टीम द्वारा जब्त कर लिया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें