बिना अनुमति केबल बिछाने सड़क किनारे कर रहे थे खुदाई, अफसरों ... - CG Sandesh

बिना अनुमति केबल बिछाने सड़क किनारे कर रहे थे खुदाई, अफसरों ने बंद कराया काम

 राजिम : हथखोज महासमुंद प्रमुख मार्ग में जिओ केबल वायर भूमिगत मशीन से खुदाई कर लगाए जाने से किसी अनहोनी घटना से ग्रामीण डरे सहमे हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर मार्फत ठेकेदार से जानकारी ली तो बिना अनुमति के खुदाई का मामला सामने आया. इसकी जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार से काम बंद कराया और मशीन व वाहनों को जब्त किया.

जांच में पता चला कि प्रमुख मार्ग में केबल वायर बिछाने ठेकेदार के पास न तो लोक निर्माण विभाग की अनुमति और न ही वन विभाग की. बावजूद ठेकेदार की दबंगई इतनी कि स्वीकृत ठेके की 20 किमी की लंबाई में आधे से ज्यादा काम कर लिया गया है. मौके पर पूरे मामले की जानकारी से लोक निर्माण विभाग प्रमुख नीता रामटेके अनुविभागिय अधिकारी व उपयंत्री को अवगत कराए जाने पर केबल वायर लगाने किसी प्रकार से विभाग के पास जानकारी में नहीं होने की बात कही.


इस पूरे मामले की जानकारी होने पर अविनाश भुवई अपर कलेक्टर हरकत में आए. विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के पास प्रमुख मार्ग किनारे खुदाई किए जाने का कोई भी दस्तावेज नहीं होने पर ठेकेदार को काम बंद करने निर्देश दिए. उपयोग में लाए जाने वाले मशीन व वाहनों को भी जब्त किया. साथ ही विभाग ने अवैध उत्तखन की शिकायत थाने में दर्ज कराकर आगे की कार्यवाही करने की बात कही.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें