पिथौरा : किशनपुर के जन चौपाल शिविर में 90 आवेदन मिले
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पिथौरा के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किशनपुर में जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत किशनपुर सहित आसपास के ग्राम पंचायत के नागरिक शामिल थे। शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग को सर्वाधिक 48 का निराकरण किया गया.
इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 08 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का तत्काल शिविर में ही निराकरण किया गया। इस शिविर में विकासखण्ड मुख्यालय के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों के मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित थे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें