10 साल की मासूम से रेप कर फंदे पर लटकाया - CG Sandesh

10 साल की मासूम से रेप कर फंदे पर लटकाया

बेमेतरा। बेमेतरा थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने पोर्न वीडियो देखकर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसे मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस अपचारी नाबालिग के घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम को समझ कर क्राइम सीन रीक्रिएट किया जिसके बाद मामले का खुलासा हो पाया है।



पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। 10 वर्षीय लड़की अपने मामा की एक वर्ष की बेटी के साथ घर में अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसी दौरान गांव का ही एक अपचारी बालक छत से भीतर कूदकर घर में घुसा और मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर मुंह बंद दिया जिससे वह बदहवास हो गई। होश आने पर बच्ची किसी को बता न दे इसलिए उसी के दुपट्टे का फंदा बना अपचारी ने उसे बरामदे में लटक रहे बांस के झुलना से फांसी पर लटका दिया। शव के पास प्लास्टिक की कुर्सी रख दी थी ताकि ऐसा मालूम हो कि बच्ची ने अपने आपको फंदे पर लटका खुदकुशी कर ली है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां चार डॉक्टर्स की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। टीम को प्राइवेट पार्ट्स के आसपास चोट के निशान मिले तो दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी रिपोर्ट आने तक जांच जारी है। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें