बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ , स्कूल में शिक्षकों की कमी, वैक... - CG Sandesh

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ , स्कूल में शिक्षकों की कमी, वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे नौनिहाल

कवर्धा : कबीरधाम जिले के अधिकांश स्कूलों में इन दिनों शिक्षकों का अभाव है. यही कारण है कि आए दिन स्कूल के बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कह रहे हैं. साथ ही शिक्षक की मांग कर रहे हैं


बता दें कि, ताजा मामला कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र झलमला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है. जहां स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है. यह बच्चे जागरुक हैं और अच्छी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों के अभाव के चलते इनके स्कूल में पढ़ाई नहीं हो पा रही है.

यही कारण है कि यह बच्चे स्कूल से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए. जहां उन्होंने जिले के कलेक्टर को अपनी स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित होने की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों की आपूर्ति करने की मांग की है. कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चों की माने तो कई महीनों से इनके स्कूल में विषय संबंधित शिक्षक नहीं है, जिसके चलते इनका पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है..

जिला शिक्षा अधिकारी की माने तो स्कूल में वर्तमान में शिक्षकों के वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. जल्द ही विषय के शिक्षकों की आपूर्ति की जाएगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें