Bhanupratappur by-election : कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत... - CG Sandesh

Bhanupratappur by-election : कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत, सीएम बघेल रोड शो समेत 8 चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

 भानुप्रतापपुर/कांकेर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में रोड शो सहित 8 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की ओर से मंत्री कवासी लखमा तो वहीं भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, प्रेमप्रकाश पांडेय सहित अन्य बड़े नेता डेरा डाले हुए हैं. वही सीएम बघेल 30 नवंबर को कोडेकुर्सी, भानुप्रतापपुर, पुरी और टंहकापार ( चारामा) में चुनावी सभा लेंगे.


इसके बाद एक नवंबर को सीएम भूपेश बघेल दुर्गुकोंदल में जनसभा और चारामा में सभा के बाद रोड शो में शामिल होंगे. प्रचार के अंतिम दिन 3 नवंबर को सीएम बघेल कोरर एवं लखनपुरी में सभा को संबोधित करेंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें