सिपाही पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला... - CG Sandesh

सिपाही पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

राजनांदगांव। जिले में पदस्थ एक सिपाही पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाया है। सिपाही की पत्नी ने उसके नक्सलियों से संबंध होने का खुलासा किया है। पत्नी का आरोप है कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत एरकोड गांव निवासी छविलाल कचलामे पुलिस विभाग में सिपाही है। उसने शादीशुदा होने की बात छिपाकर महिला से शादी की। उसके बाद दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। जब महिला ने पुलिस में शिकायत की तो वह उसे नक्सलियों से मरवा देने की धमकी दे रहा है। महिला थाना भिलाई में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हथखोज भिलाई निवासी लक्ष्मी कचलामे ने अपन पति छविलाल, सास पिला बाई कचलामे और जेठ बंसीलाल कचलामे के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। लक्ष्मी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 29 जून 2020 को सामाजिक रीति रिवाज से छविलाल कचलामे से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था।

शादी के कुछ दिन तक वह पति के साथ किराए के मकान पर रही, उसके बाद अगस्त 2020 से मानपुर पुलिस क्वार्टर में रहने लगी थी। वहां छविलाल उसकी सास और जेठ दहेज न लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। छविलाल उसे मारता पीटता भी था। इसी दौरान लक्ष्मी गर्भ से हो गई, लेकिन उसके साथ प्रताड़ना कम नहीं हुई। उसने यह बात अपने माता पिता को बताई। इस पर माता पिता ने ससुरालियों को समझाया, लेकिन जब वह माने तो वो लोग उसे लेकर भिलाई आ गए। इसके बाद छविलाल अपने सास ससुर पर 2 लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाने लगा। नहीं देने पर वह ससुराल जाकर हथखोज में भी उनके साथ मारपीट करने लगा।

लक्ष्मी का आरोप है कि छविलाल की पहले से दो शादी हो चुकी थीं और उनका मामला भी कोर्ट में चल रहा है। बिना तलाक लिए उसने शादी की बात छिपाते हुए लक्ष्मी के साथ तीसरी शादी की है। मार्च 2022 में जब लक्ष्मी ने उसका विवाह प्रमाण पत्र देखा तो उसे इसकी जानकारी हुई।

लक्ष्मी ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर 10 अप्रैल 2022 से अपने मायके में आ हई है। इसके बाद भी पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। वह शराब के नशे में भिलाई पहुंचता है वहां लक्ष्मी उसके माता-पिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है। 16 अक्टूबर को भी हथखोज आया था। उसने सभी के साथ जमकर मारपीट की और जान से मरवा देने की धमकी दी। उसने कहा कि वह एक सहायक आरक्षक है। उसकी बहुत सारे नक्सलियों से पहचान है। उनसे बोलकर सभी की हत्या करवा देगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें