जिला जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, 23 फीट की दीवार फांदकर 2 ... - CG Sandesh

जिला जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, 23 फीट की दीवार फांदकर 2 कैदी रफूचक्कर

 बालोद : जिला जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जेल की चारदीवारी फांदकर दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं. फरार कैदियों में विकास कुमार यादव 302 का तो वहीं शिव कुमार 376 का विचाराधीन कैदी है


जानकारी के अनुसार लगातार कैदियों की संख्या बढ़ने के बाद बैरक क्रमांक 4 और 5 के सामने दो नए बैरक का निर्माण किया जा रहा था, जिसके लिए रखे घोड़ी (सीढ़िया) का फायदा उठा आरोपी फरार हो गए. पुलिस की टीम बनाकर कैदियों की तलाश में जुटी हुई है.

पूरे मामले में बालोद पुलिस जांच कर रही है कि आखिर 23 फीट की दीवार आरोपियों ने कैसे फांद ली और फरार होने में सफलता प्राप्त कर ली है. वहीं इस पूरे मामले में अब आला अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें