हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार... - CG Sandesh

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार...

मगरलोड :  निराई माता दर्शन करने गए ललित बारले पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बदमाशों के जानलेवा हमले से घायल ललित बारले की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मगरलोड पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी. बदमाशों की पहचान करने के बाद मोहेरा के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


आपको बता दें 17 अप्रैल 2022 को मोहेरा के निरई माता दर्शन करने गए गोबरा नवापारा के दर्शनार्थी ललित बारले पर गांव के कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर मारपीट किया था. ललित बारले का मारपीट के दौरान अतड़ी फटने से 6 माह पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मृतक ललित के पिता बलिराम बारले ने थाने में मामले दर्ज कराया था.

रिपोर्ट दर्ज करने के 6 माह बाद मोहेरा के तीन आरोपियों की पहचान कर हत्या के आरोप में मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. धारा 302 दर्ज करने के बाद मोहेरा के देवनारायण चंद्रवंशी, ठाकुर राम कश्यप, जितेंद्र कश्यप तीनों आरोपियों को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें