बसना : घर से मोटर सायकल, बर्तन और मोबाईल चोरी, अज्ञात के खिल... - CG Sandesh

बसना : घर से मोटर सायकल, बर्तन और मोबाईल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रजपालपुर करन खोल में एक परिवार के घर से मोटर सायकल बर्तन, मोबाईल चोरी की घटना सामने आई है। पार्थी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बसंत कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रजपालपुर करनखोल चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है। जोकि 16 नवम्बर के रात्रि को भोजन कर घर में सपरिवार सो गये थे. इसी दरमियानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पार्थी के घर में रखे मो0सा0 क्रं0 CG 06 GN 0484 सुपर स्प्लेंडर किमती करीबन 10,000 रूपये, तीन नग थाली कीमती करीबन 1000 रूपये, दो नग कांसा कटोरी कीमती 200 रूपये, तीन नग मोबाईल दो बटन एवं एक टच स्क्रीन कीमती करीबन 2000 रूपये, कुल कीमती 13700 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें