नक्सलियों की साजिश नाकाम: जवानों ने IED बनाने का सामान, लोहे... - CG Sandesh

नक्सलियों की साजिश नाकाम: जवानों ने IED बनाने का सामान, लोहे के छर्रे और विस्फोटक किया बरामद

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने जंगल में IED बनाने का सामान, विस्फोटक और लोहे के छर्रे से भरा डंप गाड़ कर रखा था। जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद कर लिया है।

आईटीबीपी, डीआरजी की संयुक्त टीम गुरुवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम के लिए निकली हुई थी। जवान खम्हारडीह और कौहाबहरा के बीच जंगल में पहुंचे थे। तभी उनकी नजर जमीन पर गड़े एक डंप पर पड़ी थी। इसके बाद बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया। फिर बीडीएस की टीम ने उस डंप को बड़ी ही सावधानी से निकाला। जिसमें IED बनाने का सामान, लोहे का छर्रा, विस्फोटक, वायर, स्विच बटन, एम सिल और नक्सल साहित्य भर रखा था।


कहा जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस वजह से उन्होंने बड़ी मात्रा में यहां सामान डंप किया था। मगर जवानों ने नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें