कमिश्नर ने बीईओ को किया सस्पेंड, जाने क्या है मामला  - CG Sandesh

कमिश्नर ने बीईओ को किया सस्पेंड, जाने क्या है मामला

दुर्ग। संभागायुक्त महादेव कावरे ने खैरागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश भूआर्य को सस्पेंड कर दिया है। बीईओ ने कमिश्नर के निर्देश का समय पर पालन नहीं करते हुए शासन की योजनाओं को संचालित करने में लापरवाही बरती। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक कमिश्नर महादेव कावरे बुधवार को नव निर्मित जिला खैरागढ़-गण्डई-छुईखदान का दौरा करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने जिला के प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लास जाकर बच्चों से बात की साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि शासकीय प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा में शौचालय नहीं बना है। इतना ही नहीं वहां पिछले एक माह से मध्यान्ह भोजन तक बच्चों को नहीं दिया जा रहा था। इस पर कमिश्नर काफी नाराज हुए।


उन्होंने कहा कि ऐसा करके शासन की महत्वपूर्ण योजना में शासकीय कार्य में लापरवाही बरती गई है। इसके लिए उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड खैरागढ़ महेश भूआर्य को दोषी पाया। इसके बाद उन्होंने उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव निर्धारित किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें