मुख्यमंत्री का विकास रथ 26 को पहुंचेगा सरायपाली, रथ में हलचल न हो इसलिए हटा दिए ब्रेकर
सरायपाली:- 26 मई को सराईपाली में मुख्यमंत्री का रोड शो है। इसकी तैयारी में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन के कारण सरायपाली की काफी सजावट भी की गयी है. लोगों के लिए लंबे समय से मुसीबत का कारण बने सड़क के ब्रेकरों को भी हटाया जा चुका है। हालांकि इन्हें हटाने की मांग पहले भी हुई थी, पर तब किसी ने ध्यान नहीं दिया। इन ब्रेकरों से तोड़कर इन दिनों सड़क को भी बेहतर करने का काम किया जा रहा है।
यही कारण है कि क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क में पहले गड्ढे ज्यादा थे, अब उससे ज्यादा ब्रेकर हो गए
मुख्यमंत्री 26 मई को सरसीवां से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सराईपाली पहुंचेंगे। सफर के दौरान मुख्यमंत्री के विकास रथ में कोई हलचल ना हो, इसलिए इस सड़क से 43 ब्रेकर हटाए जा रहे हैं। क्योंकि इस 40 किलोमीटर की सड़क में कुल 43 ब्रेकर बने हुए हैं। हैं, जिससे लोग परेशान हैं।
ये ब्रेकर दुपहिया वाहन
चालकों के लिए जानलेवा और चारपहिया वाहन चालकों के लिए कमर तोड़ हैं। बावजूद इसके
कभी प्रशासन ने आम जनता के बारे में नहीं सोचा। अब, सीएम के विकास यात्रा को देखते हुए सारे नियम कायदों को ताक
में रखकर ब्रेकर तोड़ने का काम किया जा रहा है।