CM बघेल ने किया कृष्ण कुंज का लोकार्पण - CG Sandesh

CM बघेल ने किया कृष्ण कुंज का लोकार्पण

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव नगरीय निकाय में बनाए गए कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया और कपूर का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने यहां सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री, हॉकी स्टिक खिलाड़ियों को वितरित की । साथ ही उन्होंने 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की। इस मौके पर खिलाड़ियों से बात कर मुख्यमंत्री ने उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए तन और मन से खेलने कहा। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे।


राज्य शासन द्वारा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कृष्ण कुंज विकसित करने की पहल की गई है। पर्यावरण को सहेजने, पेड़ों को बचाने और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृष्ण कुंज स्थापित किए जा रहे हैं । कृष्ण कुंज नगरीय क्षेत्रो में स्थापित किए जा रहे हैं, जहां बरगद ,पीपल,कदम,आम,इमली ,बेर ,जामुन ,गंगा बेर, शहतूत ,चिरौंजी, नीम, गूलर,पलाश ,अमरुद ,सीताफल, बेल जैसे अनेकों महत्व के पेड़ रोपण करने की कार्य योजना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें