सिंघोड़ा : लोहे के राड से हमला, सिर फटा, खून से लथपथ हुआ व्यक... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : लोहे के राड से हमला, सिर फटा, खून से लथपथ हुआ व्यक्ति

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पैकिन में लोहे के राड से किया हमला, सिर फटकर खून से लथपथ हुआ व्यक्ति, जिसे तत्काल 108 की मदद से शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
कुमोदिनी दुबे पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है. 21 नवम्बर 2022 को वह अपने घर मे थी. तब लगभग 12:00 बजे पार्थीया का बडा लडका समीर दुबे घर आकर बताया कि हाई स्कूल के सामने खडा था. तब पीछे से आकर गांव का किसन पटेल उसके सिर के पीछे मे लोहे के राड से मारकर चोट पहूंचाया है. जिसे देखने पर समीर के सिर से काफी खून बह रहा था तथा सिर फटा हुआ था. जिसे उन लोग तत्काल 108 की मदद से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाकर भर्ती कराये है. घटना को गांव का दिनेश तिवारी और आसपास के लोग देखे सूने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 324-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें