दो आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृ... - CG Sandesh

दो आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बलौदाबाजार, 22 नवम्बर 2022 : प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 21 नवम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।


जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में संतोष साहू पिता चिरौंजी साहू, निवासी ग्राम मनोहरा, तहसील सिमगा एवं सुरेश यादव पिता लखन यादव, निवासी ग्राम जरौद, तहसील सुहेला हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें