डीजल चोरी कर घर मे भंडारण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किय... - CG Sandesh

डीजल चोरी कर घर मे भंडारण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा  : थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहिडीह में चोरी कर अवैध डीजल भंडारण कर रखने की सूचना प्राप्त होने पर बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी जानकी प्रसाद कुर्रे उम्र 50 वर्ष निवासी करहीडीह के कब्जे में अवैध डीजल बिक्री हेतु रखा पाया गया, जिस पर आरोपी जानकी प्रसाद कुर्रे के कब्जे से 315 लीटर डीजल किमती करीबन 30,000 रूपये को बरामद किया गया।


आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 , भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 21.11.22 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र.आर. अवधेश तिवारी , आर0, दिलीप माथुर , जयराम बिंझवार एवं उमेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें