भाई ने मारा थप्पड़ तो ले ली भाई की जान - CG Sandesh

भाई ने मारा थप्पड़ तो ले ली भाई की जान

गौरेला।  जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केंवची में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई पर लकड़ी के मोटे डंडे से पीटकर-पीटकर हत्या कर दिया। इस घटना की सूचनामिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




बताया जा रहा है कि ग्राम केंवची गांव के बैगा पारा में जमीन विवाद को लेकर 55 वर्षीय अधेड़ की गांव के ही रहने वाले भाई ने हत्या कर दिया। अधेड़ घासीराम बैगा और उसका भाई सेम लाल बैगा दोनों कल रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे उसी दौरान खेती की जमीन को छेकने को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद अधिक होने के चलते बड़े भाई घासीराम ने छोटे भाई को समझाइस देते हुए एक झापड़ मार दिया, जिसके बाद नाराज छोटे भाई सेमलाल बैगा ने एक मोटे लकड़ी से घासीराम के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे मौके पर ही घासीराम की मौत हो गई और उसके बाद सेमलाल वहां से भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी के संदिग्ध ठिकाने में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं दोनों ही मामलों में पुलिस पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों को शव को सौंप दिया है। मामलों में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें