चुनाव प्रक्रिया एवं संविधान के विषय पर जिला स्तरीय इलेक्शन क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जिला स्तरीय इलेक्शन क्वीज प्रतियोगिता में रासेयो इकाई श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैम्पस, भिलाई के छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष तौर पर आयोजित की गई थी, यह प्रतियोगिता "चुनाव प्रक्रिया एवं संविधान" के विषय पर आधारित था।
निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में सफतापूर्वक किया गया, इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस जुनवानी भिलाई के स्वयंसेवक यक्षेंद्र पांडेय को द्वितीय स्थान के साथ 4000/- रुपये नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया साथ ही संभाग स्तरीय में चयनित भी किया गया, स्वयंसेवक के इस उपलब्धि पर संस्था के निदेशक डॉ.पी. बी देशमुख तथा नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. डी. एस रघुवंशी ने शुभकामनाएं दीं।