BJP प्रत्याशी पर बलात्कार के गंभीर आरोप… CM बघेल ने पूछा- कि... - CG Sandesh

BJP प्रत्याशी पर बलात्कार के गंभीर आरोप… CM बघेल ने पूछा- किसके कहने पर शपथ पत्र में छुपाई जानकारी

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस ने संगीन आरोप लगाए हैं। पीसीसी चीफ ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया है कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने का आरोपी है। ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड में केस दर्ज है। वहीं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के खुलासे के बाद इस मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूछा है कि किसके कहने पर शपथ पत्र में यह जानकारी छिपाई है

सीएम बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि, 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें