मशहूर अभिनेत्री का निधन, बीते कुछ दिनों से हालत थी नाजुक - CG Sandesh

मशहूर अभिनेत्री का निधन, बीते कुछ दिनों से हालत थी नाजुक

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आ रही है. फेमस एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया है. मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने 20 नवंबर को दम तोड़ दिया. बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस की हालत नाजुक थी और अब उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है.

एंड्रिला शर्मा का इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने से उनके तमाम चाहने वाले सदम में हैं. एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं. एंड्रिला को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आए थे. हार्ट अटैक आने के बाद एक्ट्रेस का डॉक्टर्स ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) भी किया था. हालांकि, उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. एंड्रिला जिंदगी जंग हार गई हैं. उनका निधन हो गया है.

एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को 15 नवंबर को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई. वे वेंटिलेटर पर थीं. कार्डियक अरेस्ट आने से पहले एक्ट्रेस को ब्रेन स्ट्रोक भी आया था, जिसकी वजह से उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए थे. ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब एक्ट्रेस का मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया. डॉक्टर्स की टीम ने एंड्रिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बीमारी से लड़ते-लड़ते वे जिंदगी की जंग हार गईं.

एंड्रिला शर्मा ने दो बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जंग लड़ी थी. एक्ट्रेस ने दूसरी बार कैंसर से जंग जीतने के बाद एक्टिंग में अपना कमबैक किया था. इससे पहले एक्ट्रेस की क्रिटिकल सर्जरी भी हुई थी. वे कीमोथेरेपी के सेशन भी ले चुकी थीं. कीमोथेरेपी के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें कैंसर फ्री डिकलेयर कर दिया था. लेकिन एक्ट्रेस की अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एंड्रिला शर्मा बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. कम उम्र में ही उन्होंने बड़ा नाम बना लिया था. एंड्रिला ने अपना एक्टिंग डेब्यू टीवी शो Jhumur से किया था. इसके बाद उन्होंने कई शोज में शानदार काम करके फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. एंड्रिला ने अभी तो सपनों की उड़ान उड़नी शुरू ही की थी, उन्हें अभी जिंदगी में बहुत कुछ करना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.
एंड्रिला एक के बाद एक गंभीर बीमारियों की चपेट में आती गईं और आखिर में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एंड्रिला शर्मा को उनका परिवार और सभी चाहने वाले नम आंखों से याद कर रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें