ऐसे हुआ खुलासा, नाबालिग बेटी पर ही बिगड़ी पिता की नियत, कई मह... - CG Sandesh

ऐसे हुआ खुलासा, नाबालिग बेटी पर ही बिगड़ी पिता की नियत, कई महीनों से लूट रहा था आबरू

सुकमा  : बस्तर संभाग के सुकमा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की गर्भवती हुई। मामले का खुलासा होने के बाद नाबालिग की मां उसे लेकर थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती है। उसके पिता की नियत पहले से ही नाबालिग के प्रति ख़राब थी। मौका मिलने पर उसने नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकाकर लगातार उसका शरीरिक शोषण कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग दो महीने की गर्भवती हो गई।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद उसने इस पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। महिला बिना देर किए थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें