रासेयो इकाई श्री शंकराचार्य टैक्निकल कैंपस एवं ई सेल ने वुमन... - CG Sandesh

रासेयो इकाई श्री शंकराचार्य टैक्निकल कैंपस एवं ई सेल ने वुमन एंटरप्रेन्योरशिप - डे पर किया महिलाओं के विकास पर विशेष चर्चा

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टैक्निकल कैंपस जूनवानी भिलाई एवं ई–सेल द्वारा 19 नवम्बर को महिला उद्यमिता दिवस (वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे) पर "सेल्फ मेड एंटरप्रेन्योर" के थीम के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया था, इस कार्यशाला में मुख्य रूप से महिलाओं की सशक्तिकरण एवं महिलाओं के स्वनिर्मित उद्यम की कार्यशीलता को दर्शाया गया।

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बबल बी विद्यालय की प्राध्यापिका नीतू बंसल,आंध्र खादी भंडार दुर्ग की संचालिका नीति अनिल बल्लेवार एवं जैन गृह उद्योग की संस्थापिका सीमा जैन उपस्थित हुए थे,साथ ही संस्था के प्राध्यपिकाएं भी उपस्थित रहीं।

इस कार्यशाला में महिलाएं कैसे स्वयं को विकसित कर सकती हैं एवं अपनी गतिशीलता को किसप्रकार उचित आयाम दे सकती हैं इस पर गहन चर्चा भी की गई। सीमा जैन ने कार्यक्षमता को बरकरार रखते हुए अपनी उद्योग की गतिशीलता को नई दिशा देकर महिलाओं कारीगरों को जोड़ा जिससे समाज में महिलाएं स्वयं ही सक्षम होकर वे अपनी गृहस्थी चला सकें। नीति अनिल बल्लेवार ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए महिलाओं के विकास को बढ़ावा देने एवं अपनी कार्यक्षमता से आगे बढ़ते रहने को कहा। नीतू बंसल ने बताया की हमें महिलाओं के सशक्त होने पर गर्व महसूस करना चाहिए साथ ही समाज में सामंजस्य बनाकर आरक्षण का लाभ उठाए बिना सहज रूप से चलना चाहिए।

इस कार्यशाला में स्वयंसेवकों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से दर्शाया गया कि हमारे समाज में कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने संघर्ष एवं सफ़लता को एक नया आयाम भी दिया है, महिलाएं किस प्रकार नवीन योजनाओं को उद्यम के साथ अपने जीवन में सही दिशा की ओर प्रेषित कर सकती हैं ,इसके साथ ही महिलाएं कैसे स्वयं के उद्योग की शुरुआत कर सकती हैं एवं स्वयं के साथ समाज का विकास कर सकती हैं अब सरकार ने भी महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं उपलब्ध कर रही है जिससे वह योजनाओं में पकड़ बनाकर स्वयं को एवं समाज को आगे बढ़ा सकती हैं।इस कार्यशाला में आपसी चर्चा के माध्यम से पूर्णतः महिलाओं की कार्यशीलता को केन्द्रित किया गया।

यह कार्यशाला संस्था के निदेशक डॉ पी. बी. देशमुख, गंगाजली एजूकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष जया मिश्रा, संस्था के अध्यक्ष आई. पी.मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी महेशराम पटेल एवं डॉ अचला जैन, प्राध्यापक प्रभारी डॉ.डी.एस.रघुवंशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें