छत्तीसगढ़ सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें! अब ओबीसी महासभा ने किया... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें! अब ओबीसी महासभा ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान

केशकाल :  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग महासभा जिला कोंडागांव अपने 27 प्रतिशत आरक्षण व पेसा कानून में शामिल करने की मांग को लेकर अब आंदोलन करने जा रही है। शनिवार को ओबीसी महासभा जिला कोंडागांव के पदाधिकारियों व सदस्यों ने केशकाल नगर के रावणभाठा मैदान में बैठक कर इस विषय में फैलसा लिया है। जिसमें मुख्यतः 27 प्रतिशत आरक्षण व पेसा कानून में शामिल करने की मांग को लेकर कोंडागांव- नारायणपुर तिराहा में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आगामी 29 नवंबर को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करने की रूपरेखा बनाई गई है।


मामले की जानकारी देते हुए सर्व पिछड़ा वर्ग समाज कोंडागांव के जिलाध्यक्ष रितेश पटेल ने बताया कि पिछड़ा वर्ग समाज एक शांत समाज है, इससे पहले हमने केवल एक सम्मेलन किया था, लेकिन अब समाज आंदोलन करने पर विवश हो गया है। आगामी 29 नवंबर को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के हजारों महिला पुरुष व बच्चों के द्वारा नेशनल हाइवे 30 कोंडागांव- नारायणपुर तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जिस प्रकार से आदिवासी समाज के 32% आरक्षण में हुई कटौती को लेकर विशेष सत्र का आयोजन कर चर्चा करने वाली है, यह बहुत अच्छी बात है। जिसके साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज के 27 प्रतिशत आरक्षण के बहाली के लिए भी सरकार को पहल करनी चाहिए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें