CG News : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

CG News : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा :  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनय पाटले उम्र 38 वर्ष निवासी गढ़ोला ने दिनांक 18.11.22 को थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रतन गौरहा एवं गिरजा गौरहा द्वारा प्रार्थी से नवंबर 2017 से मार्च 2018 के मध्य सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) में नौकरी लगाने के नाम पर 800000/रू (आठ लाख रूपये ) की ठगी किया है। प्रार्थी द्वारा अपने पिता के एकाउंट से 700000/रू सात लाख रूपये को रतन गौरहा के खाते में एवं 100000/रू एक लाख रूपये को रतन गौरहा एवं उसकी पत्नि गिरजा गौरहा को ग्राम गढ़ोला में नगद दिया है।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 849/22 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी रतन गौरहा उम्र 56 वर्ष एवं गिरजा गौरहा उम्र 51 वर्ष दोनों निवासी भैंसो थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर दिनांक 19.11.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरी0 उमेश कुमार साहू, सउनि उमेन्द्र मिश्रा, प्र0आर0 जगदीश अजय, आर0 दिलीप सिंह, सीताराम सूर्यवंशी, सुनील साहू एवं म0आर0 मालती लहरे का सराहनीय योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें