देना होगा ऐसा शपथ पत्र, शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों प... - CG Sandesh

देना होगा ऐसा शपथ पत्र, शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर दर्ज होगी FIR

जशपुर : छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को यह घोषणा पत्र जमा करने का निर्देश दिया है कि वे ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन नहीं करेंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मधुलिका तिवारी ने कहा कि हाल के महीनों में स्कूलों में शराब के नशे में आने वाले शिक्षकों के मामलों के सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को एक आदेश जारी किया गया था।

आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आचरण नियमावली, 1965 के नियम 23 के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान किसी भी नशीले पेय या नशीली दवाओं के प्रभाव में नहीं होने चाहिए।

आदेश में कहा गया, ‘‘ अक्सर देखा गया है कि सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब पीकर दफ्तरों/स्कूलों में जाते हैं, जिससे काम प्रभावित होता है और कार्यस्थल का माहौल खराब होता है। शराब के नशे में स्कूल जाने वाले शिक्षकों का छात्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ’



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें