बसना : भाजपा मण्डल बसना में डी. पुरंदेश्वरी का हुआ आगमन - CG Sandesh

बसना : भाजपा मण्डल बसना में डी. पुरंदेश्वरी का हुआ आगमन

18 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का आगमन बसना मंडल में हुआ. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया और बसना मंडल के संगठन के कार्य के सम्बन्ध में चर्चा की.

इस अवसर पर युवा मोर्चा बसना मंडल के उपाध्यक्ष पद पर हेम प्रकाश साव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप दास राजन तथा कोषाध्यक्ष कौशल साहू को नियुक्त किया गया.

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, मंत्री नरेन्द्र यादव और युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें