केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्त्री शक्ति पैकेज योजना, बिन... - CG Sandesh

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्त्री शक्ति पैकेज योजना, बिना सुरक्षा गारंटी के 25 लाख तक लोन ले सकेंगी महिलाएं

आज के समय में भले ही महिलाएं कई क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं और आगे बढ़ रही हैं, लेकिन आंकड़े अभी भी यही दर्शाते हैं कि बिजनेस के क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की स्थिति अभी भी पिछड़ी हुई हैं. 

महिलाएं अपने कदमों पर खड़ी रहें और खुद अपने दम पर कुछ कर सकें इसीलिए स्त्री शक्ति पैकेज योजना की शुरुआत की गई. केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन मदद के रूप में दिया जाता हैं. ताकि देश में उद्यमी महिलाओं की संख्या में और इजाफा सकें.

केंद्र सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर स्त्री शक्ति पैकेज योजना की शुरुआत की. जिसमें देशभर की महिलाओं लाभार्थी बन सकती है. स्त्री शक्ति पैकेज योजना के माध्यम से कम दरों पर लोन दिया जाता है. ये बहुत ही आसान विधि से पूरा हो जाता है. स्त्री शक्ति पैकेज योजना का लाभ उठाने के लिए आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की किसी भी ब्रांच में जाकर आवेदन कर सकते हैं.

देशभर की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए स्त्री शक्ति पैकेज योजना की शुरुआत की गई. ताकि महिलाएं अपने बलबूते पर अपना कारोबार शुरू कर सके और आगे बढ़ सके.

 इसके लिए केंद्र सरकार और भारतीय स्टेट बैंक की स्त्री शक्ति पैकेज योजना में महिलाएं अधिकतम 25 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकती है. इसमें बैंक के द्वारा मापदंड निर्धारित किये गए हैं. जो महिला लोन ले रही है, उसका उस व्यवसाय में स्वामित्व कम से कम 50 प्रतिशत होना आवश्यक है.

.इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
आधार कार्ड.
वोटर आईडी.
बैंक खाते का विवरण.
ईमेल आईडी.
मोबाइल नंबर.
कारोबार से जुड़े सभी दस्तावेज.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें