सरायपाली : 15 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण
सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से 15 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
शिकायत में बताया गया है की 16-17 नवम्बर की रात प्रार्थी की नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है. परिजनों ने आसपास पता तालाश किया लेकिन वह नहीं मिली. युवती के पिता ने 18 नवम्बर को सरायपाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें