दिनदहाड़े 4 लाख रुपए के जेवर की चाेरी - CG Sandesh

दिनदहाड़े 4 लाख रुपए के जेवर की चाेरी

कोरबा। एक एसईसीएल कर्मी के सप्तनिक खेत देखने जाने और बच्चाें के स्कूल में हाेने के दाैरान मकान सूचना देखकर चाेराें ने दिनदहाड़े वहां धावा बाेलकर 4 लाख रुपए के जेवर की चाेरी कर ली। बांकीमाेंगरा थाना अंतर्गत ढपढप गांव निवासी प्यासी बंजारे एसईसीएल कर्मी है। 

बंजारे के बच्चे स्कूल गए थे। उसी दाैरान वह पत्नी के साथ फसल देखने के लिए खेत गया था। इस दाैरान मकान सूना था। चाेराें ने दिनदहाड़े मकान काे निशाना बनाया, जहां ताला ताेड़कर आलमारी के लाॅकर से साेने-चांदी के लगभग 4 लाख रुपए के जेवर व 13 हजार रुपए नगद रकम पार कर दिया। प्यासी बंजारे पत्नी के साथ वापस लाैटा ताे उनके हाेश उड़ गए। मकान का दरवाजा खुला था। अंदर पहुंचने पर वहां आलमारी खुला और सामान बिखरे पड़े थे। लाॅकर देखने पर उसमें रखे सभी जेवर व नगदी रकम पार हाे चुके थे। बंजारे दपंती ने पड़ाेसियाें काे घटना की जानकारी दी, जिसके बांकीमाेंगरा पुलिस पहुंची।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें