कैप्सूल वाहन और कार में टक्कर, 1 की मौत, 2 बच्चे घायल - CG Sandesh

कैप्सूल वाहन और कार में टक्कर, 1 की मौत, 2 बच्चे घायल

जांजगीर-चांपा। ग्राम भैंसो से दो भतीजों के साथ मुरलीडीह जा रहे युवक के कार और कैप्सूल वाहन में ग्राम पकरिया के पास सुबह 4 बजे के करीब टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई



जानकारी के अनुसार भैंसों (नवापारा) निवासी सुरेंद्र बघेल शुक्रवार की सुबह 4 बजे अपने क्वीड कार क्रमांक सीजी 12 बीडी 9516 में अपने दो भतीजे आर्यन बघेल, शुभम बघेल उम्र लगभग 10 वर्ष के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मुरलीडीह जा रहे थे। अभी वे पकरिया झूलन बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही कैप्सूल से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक सुरेंद्र बुरी तरह से स्टेरिंग में फंस गया जबकि कार में बैठे दोनों बच्चों को भी गंभीर चोटे ( Injured)आई।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बिलासपुर रेफर ( refer)

ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पामगढ़ अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया मगर मस्तूरी के पास कार चालक ने दम तोड़ दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें