सरायपाली : चालक की लापरवाही से डॉलफिन बस पलटी, FIR दर्ज, चाल... - CG Sandesh

सरायपाली : चालक की लापरवाही से डॉलफिन बस पलटी, FIR दर्ज, चालक फरार.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भोथलडीह चौक के आगे डॉलफिन बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, बस में सवार कुछ यात्रीयों को चोटे आई है, बस चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मनोरंजन महाकुर ने पुलिस को बताया कि वह पात्तामुन्दाई जिला केन्द्रपाडा ओडिशा का रहने वाला है। डालफीन बस प्रतिदिन की भांति 16 नवम्बर 2022 के शाम 06.00 बजे रायपुर से सवारी लेकर कटक जा रही थी कि बस में करीब 12-13 लोग सवार थे।
सरायपाली से आगे ग्राम भोथलडीह के पास रात्रि करीब 09.40 बजे पहुंचे थे। बस क्रमांक OD 05 H 7165 का चालक द्वारा वाहन तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड के डिवाइडर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

एक्सीडेंट करने से बस रोड के दुसरे ओर जाकर पलट गई। जिससे बस में सवार कुछ यात्रीयों को चोटे आई है व उसे दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना के बाद बस का चालक बस से फरार हो गया है । घटना को बसना निवासी बलराम बेहरा देखा है जो उसी बस से कटक जा रहा था । घायलो को ईलाज हेतु एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये थे। बाकी सवारी डालफीन कंपनी के दुसरी बस से चले गये।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें