सड़क हादसे में प्रेग्नेंट पत्नी की गई जान, तीन दिन बाद पति न... - CG Sandesh

सड़क हादसे में प्रेग्नेंट पत्नी की गई जान, तीन दिन बाद पति ने जहर खाकर दे दी जान

गर्भवती पत्नी की मौत के बाद एक शख्स इस तरह से हताश हो गया कि उसने अपनी ही जान ले ली. शख्स ने पत्नी की मौत के तीन दिन बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मामला महाराष्ट्र के पुणे का है.

मामला पुणे के जुन्नार तहसील का है. यहां रमेश कनस्कर ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले ही रमेश की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. वह गर्भवती थी.

पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को रमेश अपनी पत्नी और सास के साथ बाइक से वारुलवाड़ी जा रहा था. तभी गन्ना ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनका एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे के बाद से रमेश सदमे में आ गए. उन्होंने गुरुवार को आत्महत्या कर ली.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें